मनोरंजन

50 पर भी इस अभिनेत्री का जलवा कायम, एक मुस्कान पर मरते हैं करोंड़ों

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित-नेने सोमवार को 50 वर्ष की हो गईं। वहीं अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और जूही चावला जैसे सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 15 मई, 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी ने वर्ष 1984 की फिल्म ‘अबोध’ के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘राम लखन’, ‘दिल’, ‘बेटा’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘देवदास’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आईं।

माधुरी को अभिनय के अलावा, नृत्य कौशल और अभिव्यक्ति के लिए सराहा गया। माधुरी ने वर्ष 1999 में लॉस एंजेलिस के एक सर्जन डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की। उनके दो बेटे हैं- अरिन और रयान।

बॉलीवुड सितारों ने माधुरी के 50वें जन्मदिन की बधाई दी।

अनिल कपूर : मेरी दोस्त माधुरी दीक्षित को उनका 50वां जन्मदिन मुबारक हो!

जैकी श्रॉफ : उनकी मुस्कार मरे हुए को जीवित कर सकती है। खूबसूरत अभिनेत्री। माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की बधाई!

जूही चावला : माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की बधाई!

रितेश देशमुख : खूबसूरत, सुंदर। कोई आश्चर्य नहीं कि उन्हें ‘वन एंड ओनली’ के रूप में संबोधित किया जाए। हैप्पी बर्थडे डियर माधुरी दीक्षित!

अदिति राव हैदरी : मिलियन डॉलर स्माइल की क्वीन, मेरे जैसे लाखों को प्रेरित किया। माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

करन वाही : माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की बधाई! आपका यह जन्मदिन आपकी तरह हो- सुंदर और सदाबहार।

मनीष पॉल : हैप्पी बर्थडे माधुरी दीक्षित। मेरी पहली पसंद

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close