Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इवीएम को किया जब्त

देहरादून। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने विधान सभा चुनाव में शामिल की गयी सभी को सीज कर जांच करने के आदेश दिये है। कोर्ट ने यह आदेश सभी पार्टीयों के इवीएम छेड़छाड़ के बाद दिया है। सत्‍ता से दूसरे स्‍थान पर पहुंची कांग्रेस विधायकों ने ईवीएम में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक याचिक दायर की थी। उसके बाद कोर्ट का यह आदेश आया है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग,  राज्य चुनाव आयोग और विकासनगर से विधायक मुन्ना सिंह चौहान को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले में छह सप्‍ताह के अंदर जवाब देने को भी कहा।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री और विकासनगर से कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात ने हाईकोर्ट में ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर याचिका दाखिल की थी। 11 मार्च को आए विधानसभा चुनाव परिणाम के मुताबिक विकासनगर विधानसभ सीट पर भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात को हराया था। जिसके बाद नव प्रभात ने इवीएम में गड़बडी का आरोप लगाया था।

आरोप लगाने का कारण को कहा की जिस जीत के साथ भाजपा जीती है वो एक संका की लकीर तय करती है। वहीं आपको यह भी बता दू की कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने आशंका को साबित करने की खुली चुनौती दी थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close