Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

चारधाम यात्रा का शुभारंभ, पहला जत्‍था हुआ रवाना

उत्‍तराखंड। चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी करने के बाद यात्रा रावाना कर दिया। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा का शुभारंभ पौराणिक टपकेश्वर महादेव में हुआ। यात्रा दल ने हर की पैड़ी हरिद्वार व ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में देवभूमि को योग भूमि करने के साथ आगे बढ़ा।

यात्रा से पहले ऋषिकेश बस अड्डे परिसर का शाम के समय नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर एसडीएम ने निरीक्षण किया। बताया कि परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को सीसीटीवी कैमरे की जांच परख की गयी जो सही से काम कर रहे हैं। प्रशासन की मानें तो पांच मई से यात्रा जोर पकड़ेगी। पांच मई से पहले यात्रा परिसर में टैंट आदि लगाने का कार्य पूरा करने का किया।

यात्रा में जाने वाले वाहनों में पालिका प्रशासन स्वच्छता मिशन को लेकर डस्टबीन भी दे रहा है। चारधाम यात्रा संचालित कर रही राज्य की सबसे बड़ी परिवहन संस्था संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि पहले दिन डेढ़ दर्जन से अधिक बसें चारधाम को रवाना होंगी।

वहीं यात्रा में आए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि 28 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जहां पर श्रद्धालु अपने ईस्‍ट देव का दर्शन कर सकेंगे। यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। पूर्व यात्रा में कई समस्‍यों से श्रद्धालुओं को सामना करना पड़ा था। जिस संबंध में कई शिकायते भी पूर्व सरकार को मिली थी। सरकार इस बार यात्रा को लेकर सजग है व यात्रा में आए सभी यात्री को सुरक्षा देने की बात कह रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close