Main Slideराष्ट्रीय

नहीं रहे बालीवुड के हैंडसम विनोद खन्ना, बॉलीवुड स्तब्ध

मुंबई | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना नहीं रहे। उनका लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। खन्ना को कथित तौर पर डिहाइड्रेशन के कारण अप्रैल के पहले सप्ताह में सर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खन्ना पंजाब में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद थे। उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘इंसाफ’ तथा ‘अमर, अकबर, एंथनी’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

विनोद खन्ना ने बालीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1968 में एक विलेन से की थी। लेकिन बाद में उनकी कद काठी व दयावान चेहरे ने उन्हेअ एक प्रसिध्दक अभिनेता बना दिया। अपने फिल्मी करियर में विनोद खन्ना ने 140 फिल्मों में अभिनय किया। पहली ही फिल्म के बाद उन्होंने एक साथ 15 फिल्में साइन की थीं।

उनका स्टारडम एक समय अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा था लेकिन शादी के बाद ओशो से प्रभावित होकर चार साल तक परिवार और करियर से दूर रहे। इस दौरान उन्होंने वहां पर माली से का काम किया। माली के साथ ही उन्होंकने एक साक्षात्का्र में टायलेट साफ करने का भी खुलासा किया था।विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आ गया था। विनोद खन्नान के माता पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा एक अभिनेता बने।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close