Main Slideराष्ट्रीय

दिल्ली एमसीडी में भाजपा काबिज, औंधे मुंह गिरी आप

नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव में भाजपा एक बार फि‍र मोदी लहर पर सवार होकर बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। एमसीडी में भाजपा तीनों निकायों में भारी बढ़त बनाए हुए है। इस चुनाव में सबसे ज्यािदा नुकसान आम आदमी पार्टी को हुआ है। पहली बार दिल्ली एमसीडी चुनाव लड़ने वाली ‘आप’ दूसरे स्था न पर आ गई है, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आलाकमान के समक्ष इस्ती फा भेज दिया है।

आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 39.3, आप को 25.8 और कांग्रेस को 21.2 प्रतिशत वोट मिले हैं। रुझानों के मुताबिक, तीनों नगर निगमों की मतगणना में 186 सीटों पर भाजपा, 36 पर आम आदमी पार्टी, 42 पर कांग्रेस और 6 पर अन्य आगे है। वहीं, दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका मिलता दिख रहा है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने 66 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी को 21 और कांग्रेस को 14 सीट मिली हैं, जबकि तीन अन्य के खाते में गई हैं।
उधर चादंनी चौक से आप विधायक अलका लांबा ने इस्तीफे की पेशकश की। एमसीडी हार के बाद कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का इस्तीफा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close