Main Slideराष्ट्रीय

ट्रिपल तलाक पर बोले PM मोदी- मुस्लिम महिलाओं की समस्या का समाधान जरूरी

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन के अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रिपल तलाक का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आह्वान किया इसका समाधान जिला स्तर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने न्यू इंडिया के निर्माण के लिए तेजी से विकास कार्यों को पूरा किए जाने की जरूरत पर जोर दिया।

कार्यकारिणी में भाजपा ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के मकसद से लाए गए ऐतिहासिक’ विधेयक को अवरूद्ध करने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। अन्य पिछड़े वर्गों के बीच अपना आधार मजबूत करने का प्रयास करते हुए भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अलग से प्रस्ताव पारित किया जिसमें विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की गई तथा राज्यसभा में विधेयक को रोकने लिए विरोधियों की निंदा की गई।

पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों पर ‘पिछड़ा वर्ग विरोधी’ होने का आरोप लगाया। ओबीसी देश की कुल आबादी का 52 फीसदी से अधिक हैं जो भाजपा की राजनीतिक पूंजी के लिए बहुत अहम हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा इस वर्ग के बड़े हिस्से को अपनी ओर खींचने में सफल रही है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देना बहुत आवश्यक है। इससे उनको न्याय मिलेगा और समतामूलक समाज बनाने में मदद मिलेगी। कांग्रेस और दूसरे विरोधी दलों ने यह साबित कर दिया कि वे सामाजिक न्याय पर प्रवचन देते हैं लेकिन व्यावहारिक रूप से सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करते हैं। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए उनके साथ न्याय नहीं किया और अब भी इसी रूख को जारी रखे हुए है।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close