खेल

सिर्फ 2024 ओलम्पिक, पैरालम्पिक की मेजबानी चाहते हैं पेरिस, लॉस एंजेलिस

पेरिस | पेरिस और लॉस एंजेलिस का कहना है कि वे साल 2028 के नहीं, बल्कि केवल 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों की मेजबानी के इच्छुक हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) सितम्बर में पेरिस या लॉस एंजेलिस में से किसी एक को 2024 और 2028 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी सौैंप सकती है। आईओसी के सदस्य और फ्रांस के पूर्व एथलीट टोनी एस्टानगुएट ने कहा कि उनके देश के लिए मामला ‘या तो 2024 या फिर कभी नहीं’ की स्थिति जैसा है। लॉस एंजेलिस 2024 समिति ने बाद में जारी एक बयान में कहा कि उनकी दावेदारी इस महत्वपूर्ण समय में ओलम्पिक खेलों के लिए सबसे सही शहर का प्रतिनिधित्व कर रही है।
अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस ने एक बयान में कहा, “केवल यही शहर 2024 ओलम्पिक खेलों के लिए सबसे कम जोखिम और स्थायी समाधान के साथ दावेदारी पेश कर सकता है।” आईओसी के लीमा में इस साल सितम्बर में होने वाले सम्मेलन के दौरान 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के मेजबान की घोषणा की जाएगी।
फ्रांस के पूर्व एथलीट टोनी एस्टानगुएट ने कहा, “हमारा मानना है कि हमारे पास सबसे मजबूत प्रस्ताव है, लेकिन यह केवल 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए है। हम 2028 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी नहीं कर सकते, क्योंकि हमारे पास इसके लिए कोई परियोजना नहीं है।” एस्टानगुएट ने कहा, “हमारे पास जनता और राजनीतिक समर्थन है और साथ ही हमारे पास 95 प्रतिशत आयोजन स्थल हैं। पेरिस ने ओलम्पिक खेलों के आयोजन के लिए चौथी बार अपनी दावेदारी पेश की है।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close