Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, केशव मौर्य, दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर सप्ताह भर से चल रही अनिश्चितता शनिवार शाम समाप्त हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोरखपुर से सांसद और गोरक्षनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए चुन लिया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव-2019 को देखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग को अपने साथ बनाए रखने के लिए पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।
मौर्य के अलावा लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा को भी उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है।भाजपा विधायक दल की यहां हुई बैठक में अक्सर विवादों में रहने वाले तेज-तर्रार भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। आदित्यनाथ गोरखपुर से लगातार चार बार से सांसद हैं।
भाजपा नेता सुरेश खन्ना ने बैठक में मुख्यमंत्री के लिए आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका केंद्रीय सूचना एवं प्रसार मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने समर्थन किया। नाथपंथ के प्रसिद्ध मठ गोरक्षनाथ के महंत आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक हैं और लव जेहाद तथा धर्मातरण जैसे मुद्दों पर अपने बयानों के कारण हमेशा विवादों में रहे हैं। आदित्यनाथ 26 वर्ष की अवस्था में 1998 में पहली बार गोरखपुर से सांसद चुने गए और देश के सबसे युवा सांसद बने। तब से वह लगातार गोरखपुर से सांसद हैं। वहीं केशव प्रसाद मौर्य को इन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close