मनोरंजन

अर्जुन कपूर में खुद को देखते हैं चेतन भगत

नई दिल्ली| मशहूर लेखक चेतन भगत की लगभग सभी किताबों पर फिल्म बन चुकी है और अब उनकी किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर एक फिल्म बन रही है। इसका नाम भी उन्हीं की किताब पर रखा गया है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर जैसे सितारों के अभिनय से सजी है। अर्जुन कपूर के साथ चेतन भगत दूसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले वह उनके साथ ‘2 स्टेट्स’ में भी काम कर चुके हैं, जो सुपरहिट रही थी।
फिल्म की शूटिंग के दौरान चेतन ने अर्जुन के साथ काफी समय बिताया है, जिससे दोनों के बीच अच्छे संबंध बने और अब चेतन, अर्जुन में खुद को देखते हैं।  उन्हें लगता है कि अर्जुन और उनमें काफी समानताएं हैं और जब वह अर्जुन की उम्र के थे तो वह हूबहू उन्हीं की तरह थे, इसलिए उन्होंने यह महसूस किया कि अर्जुन उन्हीं के स्वरूप हैं।
‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक बिहारी लड़के और दिल्ली की लड़की की कहानी है। यह चेतन भगत के लिए काफी खास है, क्योंकि यह न सिर्फ उनकी किताब पर आधारित है, बल्कि इसके साथ वह निर्माता भी बनने जा रहे हैं। चेतन ने एकता कपूर, मोहित सूरी के साथ मिलकर फिल्म निर्माण किया है। यह फिल्म 19 मई, 2017 को रिलीज होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close