Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

पति ने प्रेमी के साथ भेज दी दुल्हनिया

e3dacb9cb470c36db64799587e513007देहरादून। हरिद्वार जिले के जैनपुर झंझेड़ी में एक अजब फिल्मी घटना घटी। हुआ यूं की तीन दिन पहले शादी करके आई एक दुल्हन अपने प्रेमी संग चली गई। इससे पहले लडक़े पक्ष व लडक़ी के परिजनों की उपस्थिति में बनी सहमती के बाद पति ने भी दुल्हन को प्रेमी संग भेज दिया। यह मामला कस्बे में शनिवार को दिनभर चर्चा का विषय बना। जो काफी शुर्खिया बटोर रहा।
1 मार्च को जैनपुर झंझेड़ी निवासी युवक की शादी लहबोली में हुई थी। धूमधाम से विवाह के बाद विधि-विधान से दुल्हन का गृह प्रवेश भी कराया गया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह किसी फिल्मी घटना से कम नही रहा। तीन दिन के बाद दुल्हन का प्रेमी अपने प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर आकर अड़ गया। विवाहिता का सहारनपुर निवासी प्रेमी युवक जैनपुर झंझेड़ी गांव पहुंच गया। उसने विवाहिता के ससुरालियों से अपने प्रेम संबंध की पूरी बात बताई। और अपनी प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर अड़ रहा।
इस पर लडक़े के परिवार वालों ने युवती के परिवार वालों को अपने गांव बुला लिया। साथ ही ग्राम प्रधान सहित कई अन्य लोग भी इकट्ठा हुए। सभी की मौजूदगी में सह सहमती बनी कि युवक की ओर से शादी में किया गया खर्च वापस करने के बाद विवाहिता को प्रेमी संग भेज दिया जाए। जिस पर प्रेमी ने तुरंत शादी पर हुए पूरे खर्च को अदा करने को हां भर दिया। जिसके बाद प्रेमी ने विवाह का सारा खर्च अदा कर प्रेमिका को साथ लेकर चला गया। जो इलाके में आज चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close