मनोरंजन

मोहित सूरी ने श्रद्धा को जन्मदिन पर दिया विशेष तोहफा

shraddha-kapoor_1462601387

मुंबई | निर्देशक मोहित सूरी ने श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर उन्हें एक विशेष तोहफा दिया है। मोहित सूरी ने श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने श्रद्धा के लिए दुनियाभर की सारी खुशियों और कामयाबी की कामना की हैं। इसके साथ साथ ही मोहित ने श्रद्धा को एक स्टोल भी उपहार में दिया है, जिस पर रिया लिखा हुआ है।
मोहित सूरी निर्देशित और श्रद्धा अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में उनका नाम रिया है। मोहित सूरी की फिल्म ‘आशिकी 2’ से श्रद्धा कपूर को खासी सफलता मिली थी।
इसके बाद उन्होंने ‘विलेन’ में साथ काम किया और अब उनकी तीसरी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ आने वाली है, जो चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close