अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानी सांसद गोलीबारी में घायल

police-generic-650_650x400_61448434439

काबुल | कंधार में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक अफगानी सांसद घायल हो गए। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। खामा प्रेस न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान की संसद के निम्न सदन बोलेसी जिर्गा के सदस्य मालिम मीर वली पर कंधार के 10वें पुलिस डिस्ट्रिक्ट इलाके में हमला किया गया।
पुलिस ने कहा कि मीर वली अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। प्रांत के अधिकारियों ने कहा है कि बंदूकधारी एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close