Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

पछुआ हवाओं ने मैदानी भागों में बढ़ाई ठंड

mumbai-me-thand-ki-dastan-subh-sham-ludka-shar-ka-para

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवायें चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं का दौर अभी एक दो दिनों तक चलेगा। उसके बाद ही तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवायें चलेंगी जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। हवाओं की वजह से रात के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 13.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 14 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 14.2 डिग्री सेल्सियस और इलााहाबद का 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close