Main Slideराष्ट्रीय

मणिपुर मुठभेड़ में महिला व आतंकी की मौत

AllNewsImage9575

इंफाल | मणिपुर में हुई मुठभेड़ में एक आदिवासी महिला और एक संदिग्ध आतंकी की मौत हो गई। मारे गए आतंकी का एक साथी घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। घायल आतंकी पर नागालैंड के संगठन का सदस्य होने का संदेह है। इलाके में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान उसे पकड़ा गया।
सूत्रों ने कहा कि सुबह के समय नोनी जिले के खोउपम में चलाए गए तलाशी अभियान में 2/5 गोरखा राइफ्लस के सदस्यों पर गोलियां बरसाई गईं।
सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच करीब 10 मिनट तक गोलीबारी हुई, जिसमें एक महिला और एक आतंकी मारा गया।
पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान अदिंगु रोंगमेइ के रूप में की गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बल को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close