मनोरंजन

शाहरुख को यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार प्रदान करेंगी रेखा

17983796_303

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव इस माह के अंत में सुपरस्टार शाहरुख खान को यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की स्मृति में शुरू इस पुरस्कार समारोह के चौथे संस्करण के आयोजन में शाहरुख को सम्मानित किया जाएगा।
इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 25 फरवरी को होगा। सिनेमा जगत के कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए यह सम्मान प्रस्तुत किया जाता है।
पिछले दो दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा शाहरुख ने यश चोपड़ा की ‘वीर-जारा’, ‘जब तक है जान’, ‘डर’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
इस पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल में यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चौपड़ा के अलावा हेमा मालिनी, बोनी कपूर, अनिल कपूर, सिमी ग्रेवाल और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे सितारे शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close