अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल में गोलीबारी में 4 घायल

Shooting-at-Tel-Aviv-Cafe-Bar-1451702693

जेरूसलम । मध्य इजरायल के शहर पेताह तिकवा शहर में एक आतंकवादी हमले में चार लोग घायल हो गए। यह हमला गुरुवार को पेताह तिकवा के बाजार में हुआ। इजरायल के आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा केंद्र मेगन डेविड एडम (एमडीए) के अनुसार, एक पुरुष व एक महिला, जिनकी उम्र 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है और एक अन्य 30 वर्षीया महिला को पैर में गोली लगी। 40 वर्षीय एक अन्य शख्स चाकू लगने से घायल हो गया। घायलों का इलाज चल रहा है। उन्हें पेताह तिकवा बीलिनसन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इजरायली पुलिस ने पेताह तिकवा के बाजार में हुए इस हमले को आतंकवादी घटना करार दिया है।
संदिग्ध घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन उसे जल्द ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वह पश्चिमी तट का फिलीस्तीनी नागरिक है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close