Main Slideप्रदेश

बिहार के हर जिले में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज : नीतीश

nitish

बिहारशरीफ | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की योजना राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की है। अपनी निश्चय यात्रा के छठे चरण में अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे मुख्यमंत्री ने ‘चेतना सभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के विकास के लिए उनको तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाना जरूरी है। महिलाओं के लिए राज्य के प्रत्येक अनुमंडल मुख्यालय में पोलीटेक्निक कॉलेज और एएनएम (सहायक नर्सिग मिडवाइफरी) स्कूल खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा, “राज्य क प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की योजना है। साथ ही राज्य में पांच नए मेडिकल कलेज भी खोले जाएंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। मानव संसाधन के बेहतर इस्तेमाल के लिए सरकार उन तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद राज्य के लोगों की मानसिकता बदली है। आज बिहार में शराबबंदी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इससे पहले नीतीश राजगीर के भूई और तेहितिया गांव पहुंचे, जहां ‘सात निश्चयों’ के तहत हो रहे शौचालय निर्माण, हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली एवं हर घर बिजली जैसी योजनाओं के तहत हो रहे कार्यो का निरीक्षण किया।  मुख्यमंत्री शुक्रवार को शेखपुरा और लखीसराय जिले का दौरा करेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close