Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

विधान सभा चुनाव से पहले मुलायम ने घोषित किये उम्मीदवार

Lucknow: Samajwadi Party supremo Mulayam Singh Yadav addresses the media at a press conference at the party office in Lucknow on Tuesday. PTI Photo by Nand Kumar(PTI10_25_2016_000161B)

यूपी चुनाव से पहले एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को तगड़ा झटका दिया है| मुलायम ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के कैंडिडेट की घोषणा नहीं होगी| इसके साथ ही नेताजी ने अखिलेश यादव के करीबी मंत्री अरविन्द सिंह गोप का टिकट काट दिया है| यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं| इससे पहले यादव कुनबे में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है| इसी बीच सीएम अखिलेश यादव को एक और तगड़ा झटका लगा है| अखिलेश को ये झटका शिवपाल ने नहीं बल्कि खुद नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव ने दिय़ा है|एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के करीबी मंत्री अरविन्द सिंह गोप का टिकट काट दिया है और उनकी जगह बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को टिकट मिला है| इसके साथ ही अयोध्या से पवन पांडे और लखनऊ से अभिषेक मिश्र का टिकट काट दिय़ा गया है|यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है| मुलायम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 28 फरवरी से पहले होगा| इसके साथ ही नेताजी ने कहा कि चुनाव से पहले सीएम की घोषणा नहीं होगी|इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने आज 325 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है|

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close