मनोरंजन

तीनों खान से आगे निकले रितिक

hrithik-roshan02
इस साल बॉक्स ऑफिस पर भले ही तीनों खान्स और खिलाड़ी अक्षय कुमार का जलवा दिखाई दिया, लेकिन हाल ही में रितिक रोशन ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आपको उन पर गर्व होगा। दरअसल, मीडिया खबरों के मुताबिक रितिक टैक्स भरने वाली लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। जी हां, रितिक ने इस साल सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स भरा है। रितिक रोशन ने साल 2015-16 के तीसरे क्वार्टर में 80 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है। आपको बता दें कि अभी तक सबसे ज्याद फिल्मी दुनिया में अक्षय कुमार टैक्स देते रहे है। बता दें कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आमिर खान हैं। उन्होंने इस साल 72 करोड़ एडवांस टैक्स भरा है। रणबीर कपूर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैंए उन्होंने 37 करोड़ एडवांस टैक्स भरा है। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान वहीं करीब 14 करोड़ रुपये टैक्स देकर चौथे नंबर पर है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने 3 करोड़ टैक्स भरा था। दीपिका के बाद हाल ही में माँ बनीं करीना कपूर ने करीब 70 लाख का एडवांस टैक्स दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close