उत्तराखंडप्रदेश

भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश कांग्रेस सरकार खिलाफ प्रदर्शन

374928-bharatiya-janata-partyपिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला भी जलाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री मात्र घोषणाएं करके लोगों को गुमराह करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की शह पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया। कहा कि इस प्रकार के लाठी चार्ज से भाजयुमो कार्यकर्ता भयभीत नहीं होंगे। कहा कि आज हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
प्रदेश के बेरोजगार युवा और जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज किया जा रहा है, जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, महामंत्री वीरेन्द्र रावत, मोहन सिंह नेगी आदि लोग मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close