Main Slideव्यापार

इस धनतेरस बैंकों में सोने का सिक्का नहीं ‘गोल्ड बांड’ मिलेगा

13603_s_gold-coin-lधनतेरस पर इस बार बैंकों में सोने का सिक्का नहीं मिलेगा, सिर्फ ‘गोल्ड बांड’ खरीदे जा सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंको को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। गोल्ड बांड सभी बैंकों में 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मिलेंगे। ये बांड एक ग्राम सोना से लेकर 500 ग्राम तक के खरीदे जा सकेंगे।

इस बांड के जरिए कोई भी व्यक्ति बैंक से 24 कैरेट सोना (999 शुद्धता) खरीद सकता है। इसका मूल्य रोजाना बाजार के आधार पर तय होगा। इसमें व्यक्ति को भौतिक रूप से सोना नहीं मिलेगा, बल्कि बांड पेपर दिया जाएगा। ये बांड सभी बैंकों की किसी भी शाखा, निर्धारित पोस्ट ऑफिस से खरीदे जा सकते हैं।

क्या होगा फायदा

गोल्ड बांड खरीदते समय उस दिन की कीमत के अनुसार राशि ली जाएगी। आठ साल के लिए बांड होगा। 8 साल बाद उस समय की कीमत के अनुसार रुपये मिलेंगे। साथ ही खरीदे गए सोने में लगी राशि पर 2.5 फीसदी प्रति वर्ष ब्याज के अनुसार भी लाभ मिलेगा। ये बांड पांच साल पर भी तोड़े जा सकेंगे। इसे कैश, ड्राफ्ट, चेक या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग द्वारा भी खरीदा जा सकेगा। 20 हजार से अधिक की खरीद पर कैश नहीं लिया जाएगा।

धनतेरस पर खरीदारी का योग

इस वर्ष 28 अक्तूबर को धनतेरस पर खरीदारी का योग शाम 6:28 बजे तक है। हालांकि इस बीच सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बारबेला का योग है. इसलिए नौ से 12 बजे तक खरीदारी नहीं करें.

धनतेरस में खरीदारी का महत्व
धनतेरस के दिन नये उपहार, सिक्का, बरतन व गहनों की खरीदारी करना शुभ रहता है। शुभ मुहूर्त समय में पूजन करने के साथ सात धान्यों की पूजा की जाती है. सात धान्य गेंहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर है। साथ ही इस दिन स्थिर लक्ष्मी का पूजन करने का विशेष महत्व है। धन त्रयोदशी के दिन धनवंतरी देव का जन्म हुआ था। धनवंतरी देव, देवताओं के चिकत्सिकों के देव है। यही कारण है कि इस दिन चिकित्सा जगत में बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू की जाती हैं। धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ रहता है।

धनतेरस में क्या खरीदें
धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी व गणेश जी की चांदी की प्रतिमा को इस दिन घर लाना, घर-कार्यालय, व्यापारिक संस्थाओं में धन, सफलता व उन्नति को बढ़ाता है। इस दिन सोना, चांदी व धातू के अलावा झाड़ू की खरीदारी अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close