अन्तर्राष्ट्रीय

सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान 52 लोगों की मौत

ethiopiaइथोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन पर पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागे जाने के बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड में कम से कम 52 लोगों की कुचलकर मौत हो गई। और कई घायल हो गए
ओरोमिया के क्षेत्रीय प्रशासन ने 52 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिशोफ्तू में वार्षिक ईरिचा धन्यवाद उत्सव में करीब 20 लाख लोग पहुंचे थे। लोग सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। नारेबाजी कर रही भीड मंच की ओर बढ़ी, जहां धार्मिक नेता संबोधित कर रहे थे। कुछ लोगों ने पत्थर और प्लास्टिक फेंके। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां भी चलाई। लोगों ने भागने की भी कोशिश की, जिस दौरान कुछ लोग गिर गए और भीड़ से कुचलकर उनकी मौत हो गई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close