Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

आतिशी का आरोप- केजरीवाल की जान खतरे में डाल रही बीजेपी, गिरफ्तारी के बाद 4.5 किलो वजन कम हुआ

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है। 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से अब तक उनका वजन काफी घट गया है। ये जानकारी आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने दी है। आतिशी का कहना है कि गिरफ्तार होने के बाद से उनका वजन 4.5 किलो कम हो गया है. हालांकि, तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि वह ठीक हैं।

आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल एक गंभीर डायबिटिक हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।’

आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल में केजरीवाल का वजन तेजी से गिर रहा है। गिरफ्तारी के बाद से अबतक साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है। तेजी से गिरते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है। वहीं तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल बिल्कुल स्वस्थ है। तिहाड़ के डॉक्टर्स ने उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता जाहिर नहीं की है। वो अपना डेली रुटीन का काम कर रहे हैं, खाना भी खा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close