राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री रह चुके शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण ने अर्चना पाटिल की पार्टी में एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी।

अर्चना पाटिल चाकूरकर के बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके पति बसवराज पाटिल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। उनसे पहले अशोक चव्हाण भी बीजेपी में हो गए थे। महाराष्ट्र में लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इन लोगों से पहले भी कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि इस बार महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। वहीं मतगणना चार जून को होगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के बाद देश में सबसे अधिक 48 लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close