अन्तर्राष्ट्रीय

फ्लोरिडा : हाइवे पर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, 2 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। फ्लोरिडा में शुक्रवार हाईवे पर एक प्राइवेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पांच लोगों को लेकर एक निजी यात्री जेट शुक्रवार को एक व्यस्त फ्लोरिडा राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान जमीन पर दो वाहनों से टकरा गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त हुआविमान बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 सीरीज का था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान हादसा शुक्रवार को दोपहर करीब 3:15 बजे नेपल्स के पास इंटरस्टेट 75 पर हुआ। कोलियर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इस विमान में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 यात्रियों का इलाज चल रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में विमान को हाईवे पर धूं-धूं कर जलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान आस-पास के क्षेत्रों में कुछ देर तक घना काला धुआं भी छाया रहा।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close