अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल : पुल से फिसलकर नदी में गिरी बस, दो भारतीयों समेत 12 की मौत

काठमांडू। नेपाल डांग जिले में एक बस के नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो भारतीय भी शामिल हैं। शुक्रवार की देर रात हुई इस दुर्घटना में अब तक केवल आठ मृतकों की पहचान हो पाई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में 35 यात्री सवार थे।

पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने कहा, “यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी, लेकिन यह पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई। हमने केवल आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं।”

मृतक भारतीयों की पहचान बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम (67) और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने (31) के रूप में हुई है। मुख्य निरीक्षक ने कहा, “मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लमही अस्पताल ले जाया गया है।”

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close