राष्ट्रीय

CBSE ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, 87.33% स्टूडेंट्स हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का रिजल्ट का इंतजार समाप्त हो गया है। सीबीएसई ने 2023 के 12वीं के रिजल्ट की घोषणा आज, 12 मई को सुबह 11 बजे कर दी गई है।

इसके बाद बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित करने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है।

लड़कियों ने मारी बाजी

कक्षा 12 के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।

10वीं का रिजल्ट दोपहर 2 बजे होगा घोषित

सीबीएसई बोर्ड द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक दसवीं के लिए नतीजों की घोषणा दोपहर 2 बजे की जाएगी।

इस साल कोई टॉपर नहीं

सीबीएसई बोर्ड द्वारा कहा गया है कि इस साल न तो फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिविजन स्टूडेंट्स को दिया गया है और न ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया ताकि अनहेल्दी कॉम्पटीशन न हो सके। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के साथ जारी आकड़ों के अनुसार इस बार की परीक्षा में 87.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close