अन्तर्राष्ट्रीय

इस शख्स ने की हैं 100 से ज्यादा शादियां, नहीं लिया किसी से तलाक, 14 देशों का है दामाद

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने जीवन में 100 से ज्यादा शादियां की थी। इस शख्स का नाम है- जियोवन्नी विगलियोटो। 61 साल की उम्र में जब मरा तब तक यह कई सालों तक जेल में सजा काट चुका था।

विगलियोटो ने 1949 और 1981 के बीच बिना तलाक लिए सौ से अधिक महिलाओं से शादी की थी। इस शख्स के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा शादियां करने का रिकॉर्ड है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जियोवन्नी विग्लियोटो की कहानी को शेयर करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इसके बारे में बताया गया है।विगलियोटो की मक्कारी के बार में कोई भी पत्नी नहीं जान पाई थी। कभी भी किसी पत्नी की मुलाकात दूसरी से नहीं होने दी।

विगलियोटो ने अमेरिका के 27 अलग-अलग अमेरिकी राज्यों के साथ-साथ 14 अन्य देशों में शादी की थी। हर बार नकली पहचान का उपयोग करते हुए उसने लड़कियों से शादी की थी। कहा जाता है कि विगलियोटो पहली ही मुलाकात में लड़कियों को प्रपोज कर देता था, उन्हें बातों में ऐसा उलझाता कि वो उससे शादी कर लेती थीं। शादी के बाद वो लड़की का सारा सामान और पैसे लेकर फरार हो जाता। फिर से बेच कर दूसरी लड़की के पास पहुंच जाता।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close