मनोरंजन

मुंबई : सोनू निगम के साथ मुंबई के चेंबूर में लाइव इवेंट के दौरान मारपीट, स्टेज से दिया गया धक्का

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम मुंबई के साथ चेंबूर में लाइव इवेंट के दौरान मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनू की टीम के एक व्यक्ति को मंच से धक्का देते हुए दिखाया गया है। घटना के बाद सोनू निगम और उनकी टीम की ओर से चेंबूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस वायरल वीडियो के जरिए जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी घटना के बारे में पता लगाने के लिए सोनू निगम से बात कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सोनू निगम शिवसेना (UBT) के नेता प्रकाश फतेरपेकर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चेंबूर में थे।

सोनू निगम की टीम ने दावा किया है कि विधायक प्रकाश फतेरपेकर के बेटे ने सोनू निगम के मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें मंच से जाने के लिए कहा। टीम की ओर से जानकारी दी गई कि ‘जब सोनू निगम परफॉर्म कर स्टेज से नीचे आ रहे थे तो विधायक के बेटे ने पहले सोनू निगम के बॉडीगार्ड हरि को धक्का दिया और फिर सोनू को धक्का दिया।पुलिस ने कहा कि सोनू निगम की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 341 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close