Main Slideउत्तराखंड

By-election में भाजपा का दबदबा, 07 में से तीन सीटों पर खिला कमल

नई दिल्ली। 06 राज्यों की 07 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (by-election) में भाजपा बाजी मरती नजर आ रही है। हरियाणा की आदमपुर, बिहार की गोपालगंज और उप्र की गोला गोकर्णनाथ सीट पर फतह हासिल कर भाजपा ने 4-3 से सियासी सीरीज अपने नाम कर ली है।

भाजपा ने आदमपुर सीट पर पहली बार जीत दर्ज कर ली है जबकि गोपालगंज और गोला गोकर्णनाथ सीट अपना कब्ज़ा बरक़रार रखा। ओडिशा की धामनगर में भी भाजपा बीजद उम्मीदवार से आगे है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना की मुरुगोड़े सीट पर भाजपा सत्ताधारी पार्टी टीआरएस को कड़ी फाइट दे रही है।

इससे पहले 6 राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई और अभी जारी है। इन विधानसभा सीटों के लिए मतदान 3 नवंबर को हुआ था।

आदमपुर में इतिहास दर्ज

हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की है हालांकि जीत का श्रेय भजनलाल परिवार को जाता है जो इस सीट पर पिछले 54 सालों से राज कर रहा है। इस बार परिवार की तीसरी पीढ़ी के युवा भव्य बिश्नोई विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

पहले भजनलाल परिवार कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीतता आया है लेकिन, भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई के हाल ही में भाजपा जॉइन करने के बाद इस सीट पर सियासी समीकरण बदले।

गोला में भाजपा को फतह

उप्र की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने सपा प्रत्याशी को 30 हजार से ज्यादा मतों से हराया। हालांकि, सीट पर आधिकारिक घोषणा का ऐलान अभी बाकी है। इस सीट पर 2022 में भी भाजपा ने ही जीत दर्ज की थी। अमन गिरी के पिता अरविंद गिरी के निधन बाद यह सीट खाली हुई थी।

गोपालगंज में भाजपा जीती, मोकामा ले उड़ी आरजेडी

गोपालगंज में विधायक सुभाष सिंह की मौत के बाद खाली हुई सीट पर भाजपा के लिए यह सीट नाक की लड़ाई थी। जिसे भाजपा ने हासिल कर लिया है।

बिहार की गोपालगंज सीट पर कांटे की टक्कर में सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की। उन्होंने 2 हजार से ज्यादा मतों से राजद को मात दी। दूसरी ओर बिहार की ही मोकामा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत हासिल की है।

ओडिशा में आगे, तेलंगाना में क्लोज फाइट

ओडिशा की धामनगर सीट की बात करें तो यहां पर भी भाजपा के सूर्यवंशी सूरज की बढ़त कायम है। उनके बाद बीजद के अबंती दास दूसरे नंबर पर हैं। यह सीट पहले भी भाजपा के खाते में थी। यहां भाजपा अपनी सीट बचाते हुए नजर आ रही है।

वहीं, तेलंगाना की मुरुगोड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा और टीआरएस के बीच क्लोज फाइट दिख रही है। टीआरएस करीब 1600 वोट से आगे चल रही है।

अंधेरी ईस्ट पर जीत की ओर उद्धव

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उद्धव गुट के लिए जीत की राह काफी आसान नजर आ रही है। हैरानी वाली बात यह है कि नोटा दूसरे नंबर पर है। भाजपा ने इस चुनाव में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। जिसके बाद माना जा रहा है कि उद्धव गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके की जीत तय है। उनके खिलाफ हालांकि 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं।

तेलंगाना और आदमपुर में हुई थी रिकॉर्ड वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा की आदमपुर में 75.25 फीसदी मतदान हुआ। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट पर 31.74 फीसदी, धामनगर सीट पर 66.33 फीसदी, गोला गोकर्णनाथ सीट के लिए 55.68 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीट के लिए 48.35 प्रतिशत और 52.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि, तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट के लिए सर्वाधिक 77.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

by-election Results, by-election, by-election news, by-election latest news,

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close