Main Slideउत्तराखंड

जसपुर: पहले तौल को लेकर भिड़े किसान और राइस मिल मालिक

जसपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्र पर तौल कराने को लेकर राइस मिल मालिकों और किसानों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विरोध में किसान एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। एक घंटे भर तक तौल बाधित रही।

शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्र पर पहले तौल कराने के लिए राइस मिल मालिकों और किसानों के बीच विवाद हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राइस मिल मालिक यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों से धान खरीद कर लाते हैं और सरकारी क्रय केंद्र पर धान तुलवा देते हैं। अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को तौल केंद्रों पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। मिलर्स किसानों के साथ अभद्रता तक करते हैं। दोनों पक्षों के बीच गर्मी के चलते राइस मिल स्वामियों ने भी किसानों का धान खरीदने से मना कर दिया। एमएसपी धान खरीदे जाने की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन के सदस्य एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़े-देहरादून: ध्वस्त होगी यमुना कॉलोनी, होगा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण

एसडीएम ने राइस मिलर्स, आढ़ती और किसान यूनियन के सदस्यों के बीच समझौता कराकर मामले का पटाक्षेप कर दिया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। राइस मिल एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि समझौते के अनुसार किसान सुबह आठ बजे से 12 बजे तक अपने धान की क्रय केंद्रों पर तुलवाएंगे। उसके बाद आढ़ती अपने धान की तौल करा सकेंगे। यूनियन के तहसील अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि समझौता होने के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close