उत्तर प्रदेशमनोरंजन

अभिनेत्री पूजा बत्रा ने किया ताज का दीदार, नवाब शाह भी थे मौजूद

आगरा। अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह संग शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। वह दोपहर करीब 11 बजे स्मारक में पहुंचीं और लगभग 30 मिनट तक ताजमहल में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गाइड से ताजमहल का इतिहास जाना। वह ताज की खूबसूरती में खोईं नजर आईं।

पूजा बत्रा के ताज में प्रवेश करते ही लोग उन्हें अपने बीच देखकर हैरान रह गए। पूजा को अपने बीचा पाकर लोग ताजमहल छोड़ उन्हें निहारने लगे। उनके साथ में उनके पति नवाब शाह मौजूद थे। इस दौरान पूजा ने लोगों को निराश नहीं किया और उनके साथ जमकर फोटो खिंचवाए।
यह भी पढ़े- दो महिलाएं फिर बनीं आदमखोर बाघ का शिकार, अब तक 9 की ले चुका है जान
बता दें, कि पूजा बत्रा अपने पति के साथ एक स्थानीय प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए आईं थीं। इसके बाद उन्हें ताज के दीदार के लिए आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे यहां काफी देर बाद पहुंच सकीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close