उत्तराखंडप्रदेश

पहाड़ से मैदान तक खिली धूप, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में अब मौसम साफ हो गया है। पहाड़ से मैदान तक खिली धूप खिल गई है। बीते दो-तीन दिन से सभी क्षेत्रों में चटख धूप खिली है। जिसके चलते उमस बढ़ने लगी है। हालांकि रात के समय पर अब हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा है।

वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यमुनोत्री हाइवे धरासू बैंड के पास आज सुबह 36 घंटे बाद खुला। गंगोत्री हाईवे गुरुवार को खोल दिया गया था। लेकिन रात के समय फिर से मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे बीआरओ की टीम ने आज सुबह फिर खोला।

इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close