मनोरंजन

Shamshera फिल्म अब OTT पर रिलीज, Vaani Kapoor ने खुद दी जानकारी…

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर Shamshera फिल्म से वापसी की है। आपको ये जानकार ख़ुशी होगी की 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी फिल्म शमशेरा अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ रणवीर कपूर को अहम् भूमिका में दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी काजा के काल्पनिक शहर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।

फिल्म शमशेरा 20 दिसंबर 2019 को ही सिनेमाघरों में आ जाती लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण रिलीज में काफी देर हो गई, इसके बाद फिल्म की रिलीज को 25 जून 2021 तक टाल दिया गया जिसके बाद कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण भी इसे एक बार फिर 18 मार्च 2022 तक विलंबित कर दिया गया और आखिरकार अंत में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो पाई।

सोशल मीडिया पर वाणी कपूर ने दी जानकारी :

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शमशेरा मूवी रिलीज होने की जानकारी वाणी कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है वाणी कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने शमशेरा का पोस्टर लगाया हुआ है और उसके रिलीज होने की जानकारी दी है आपको बता दें यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है वाणी के इस पोस्ट पर कई पेंच हैं कमेंट कर फिल्म की तारीफ भी की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)


बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, क्या OTT पर चलेगा जादू?

यशराज बैनर के तले बनी Shamshera फिल्म को 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा 11 अगस्त, 2022 तक भारत में 50.57 करोड़ (US$6.3 मिलियन) और विदेशों में 13.01 करोड़ (US$1.6 मिलियन) की कमाई की, कुल 63.58 करोड़ (US$8.0 मिलियन) की दुनिया भर में कमाई की। अगर आपके पास Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन है तो आप इस फिल्म को आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई शमशेरा फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर अपना जादू बिखेर पाती है या नहीं ये तो अब आने वाला वक़्त ही बताएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close