Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

हरिद्वारः हर की पौड़ी घाट पर गंगा नदी में शख्स ने फहराया तिरंगा, वीडियो वायरल

इस बार 15 अगस्त को देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। मोदी सरकार ने इसे आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया है। इसी के तहत अब हर घर तिरंगा अभियान भी सरकार ने शुरू किया है। इसी से प्रेरणा लेकर लोगों ने अलग-अलग जगह तिरंगा फहराना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक वीडियो हरिद्वार से सामने आया है, जोकि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, एक शख्स ने हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर गंगा नदी के बीच तिरंगा फहराया। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स गंगा नदी में तिरंगा फहरा रहा होता है। शख्स ने तिरंगा हाथों में लिया है और वो बहाव के साथ तैर भी रहा है। घाट पर इस शख्स को देखने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है।

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर @umda_panktiyan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। महज 14 घंटे पहले इस वीडियो को शेयर किया गया है और इसे अभी तक 8,400 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 500 से अधिक यूजर्स ने वीडियो को लाइक भी किया है।

समंदर में फहराया तिरंगा

बता दें कि हर घर तिंरगा अभियान के तहत कुछ दिन पहले इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने भी समंदर में तिरंगा फहराया था। अंडरवाटर फ्लैग डेमो के बारे में अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close