प्रदेशराष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को किसी अज्ञात शख्स से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से दरखास्त की है कि उन्हें सुरक्षा दी जाए। उनकी अपील पर दिल्ली पुलिस ने धमकी का आकलन किया है। रिपोर्ट सिक्योरिटी विंग को भेजी गई है। वहीं से सुरक्षा देने पर फैसला किया जाएगा।

2021 में भी रजत शर्मा को धमकियां मिली थीं। तब उन्होंने स्वयंभू भगवान को लेकर एक प्रोग्राम किया था। तब भी उन्होंने दिल्ली पुलिस में केस दर्ज करवाया था। ग्रेटर कैलाश थाने में आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने तब केस दर्ज किया था। उसके बाद से ये पहला मामला है जब उन्हें किसी अज्ञात शख्स से धमकी मिली है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इंडिया टीवी के एचआर डिपार्टमेंट ने कुछ दिनों पहले पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। उसके बाद एक कार में चार लोगों ने रजत शर्मा के ग्रेटर कैलाश स्थित घर जाकर उनके रूटीन की जानकारी ली।

हालांकि रजत शर्मा के पास पिछले कई सालों से प्राईवेट सिक्योरिटी है। सुरक्षा मामलों से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही उन्होंने पुलिस से संपर्क साधा। इंडिया टीवी की लीगल हेड रीतिका तलवार का कहना है कि रजत शर्मा की सुरक्षा उनके लिए गहन चिंता का विषय है। तभी पुलिस से संपर्क किया गया है।

उधर दिल्ली पुलिस के डीसीपी जसमीत सिंह की निगरानी में पुलिस की एक टीम ने खतरे का आकलन किया। उसके बाद सिक्योरिटी विंग को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि अगर विंग को लगता है कि मामला गंभीर है तो रजत शर्मा की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। सिक्योरिटी विंग ही किसी को सुरक्षा देने पर अंतिम फैसला कर सकती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close