उत्तर प्रदेशप्रदेशमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

नोएडा में खुला मैडम तुसाद म्यूजियम, महात्मा गांधी से लेकर अब्दुल कलाम तक के हैं पुतले 

नोएडा के सेक्टर-18 DLF मॉल में मैडम तुसाद म्यूजियम आज से शुरू हो गया है। यहां बड़े-बड़े सितारों के मोम से बने पुतलों को रखा गया है। जिनके साथ सेल्फी खिंचवा सकते हैं। इसमें सिनेमा, खेल और बड़े-बड़े नेताओं के मोम का मॉडल रखा गया है।

नई दिल्ली से नोएडा शिफ्ट हुआ
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में था। अब इसे शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार से म्यूजियम को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। म्यूजियम को 2019 में खोला गया था, लेकिन कोरोना की महामारी के चलते दो साल तक यह बंद ही रहा।

महात्मा गांधी से लेकर बॉलीवुड और खिलाड़ियों के होंगे पुतले | First Madame  Tussauds Museum opens in DLF From Mahatma Gandhi to Bollywood celebrities  will be seen here - Dainik Bhaskar

महात्मा गांधी से लेकर अब्दुल कलाम तक के हैं पुतले 
यहां मोम के बनाए गए पुतले हैं। इसे और खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम से लेकर 50 से अधिक शख्सियतों के पुतले होंगे।

इसके अलावा खेल जगत से जुड़े हुए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जैसे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव, मैरी कॉम, मिल्खा सिंह, डेबिट बेकम, उसेन बोल्ट आदि के पुतले रखे गए हैं।

सिनेमा जगत से जुड़े हसीन किरदार जैसे अमिताभ बच्चन, राज कपूर, सलमान खान, रणबीर कपूर, कैटरीना और अन्य फिल्मी सितारे और हॉलीवुड से एंजेलिना जोली, जेनिफर लोपेज, आदि शख्सियतों के पुतले मौजूद होंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close