Main Slideप्रदेश

अमरनाथ यात्राः अब नहीं होंगे बाबा के बर्फीले रूप के दर्शन, यात्रा खत्म होने से पहले ही पिघला शिवलिंग

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आई है। अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी का शिवलिंग पूरी तरह से पिघल गया है। इस बार यात्रा खत्म होने से पहले ही शिवलिंग पूरी तरह से पिघल गया। शिवलिंग के पिघलने से तीर्थयात्रियों को बाबा के बर्फीले रूप के दर्शन नहीं होंगे।

बता दें कि पिछले कई सालों से यात्रा पूरी होने से पहले ही बर्फीला शिवलिंग पिघल जा रहा है। शिवलिंग के पिघलने के कारण भी गिनाए जा रहे हैं। इसके पीछे बताया जा रहा है कि अचानक तापमान बढ़ने और यात्रियों की भीड़ होने की वजह से शिवलिंग पिघल गया है। इसके अलावा, बादल फटने और अचानक बाढ़ आना भी कारण माना जा रहा है।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है। पिछले कई सालों से यात्रा पूरी होने से पहले ही बर्फीला शिवलिंग पिघल जा रहा है। 30 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम दो लाख श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं, जबकि पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से 10,000 से अधिक यात्रियों का एक नया जत्था गुफा की ओर बढ़ रहा हैं। सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग का पिघल जाना, शिव भक्तों के लिए आहत कर देने वाली खबर है। अमरनाथ यात्रा 12 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close