उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

जावेद की बेटी आफरीन को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे, सामने आया आफरीन फातिमा का शाहीन बाग कनेक्शन

देशभर के कई शहरों में शुक्रवार को नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे और इसमें हिंसा भी हुई थी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी हिंसा हुई थी। प्रयागराज में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ़ पंप पुलिस की गिरफ्त में है।

मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद के खिलाफ प्रदेश की योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को उसके घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। अब जावेद की बेटी आफरीन फातिमा को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है। वहीं आफरीन के लेकर चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

आफरीन फातिमा का शाहीन बाग कनेक्शन सामने आया है। उसपर JNU में आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी और हिमायत में भी खड़े होने का आरोप है। अफजल गुरु को भी उसने निर्दोष बताया था, जिसे 2001 में संसद हमले का दोषी ठहराते हुए फांसी दी जा चुकी है। अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने को लेकर विवादित बयान भी दिया था।

पुलिस का कहना है कि शाहीनबाग साजिश के मास्टरमाइंड शरजील इमाम की वह करीबी है। फातिमा शरजील इमाम के संपर्क में भी थी। फातिमा के बारे में ये जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अब उसके पुराने रिकार्ड्स को खंगालने में जुटी है।

25 जनवरी, 2020 को ट्विटर पर पोस्ट किए गए 45 सेकंड के एक वीडियो में फातिमा ने भीड़ को भड़काने की कोशिश की थी। सीएए और एनआरसी का विरोध करते हुए कहा था कि उसने महसूस किया है कि न तो सरकार और न ही सुप्रीम कोर्ट मुस्लिमों के भरोसा के लायक है।

फातिमा हिजाब मामले को लेकर भी काफी मुखर रही। जेएनयू में रहने के दौरान उसने इस मामले को लेकर दक्षिण भारत के कई शहरों का दौरा किया था। इस दौरान उसने विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था। बताया जा रहा है कि इसी साल 22 जनवरी को प्रयागराज में मुस्लिम महिलाओं के धरने में भी वह शामिल हुई थी। मंसूर पार्क में आयोजित धरने में फातिमा ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए थे।

प्रयागराज में जुमे के दिन हुए बवाल में मदरसे के छात्र भी शामिल थे। ये छात्र खुल्दाबाद स्थित दारुल उलूम मदरसा गरीब नवाज से संबंधित थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि उन्होंने चेहरों पर नकाब, रुमाल बांधकर पत्थरबाजी की। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन छात्रों को किसने भड़काया। वे लोग कौन थे, जिनके कहने पर यह मदरसे से निकलकर पत्थरबाजी में शामिल हो गए।

उधर, प्रयागराज हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ आज भी बुलडोजर चलेगा। मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद के घर पर बुलडोजर चलाने के बाद दूसरे उपद्रवियों पर के ठिकानों पर बुलडोजर चलेगा। प्रयागराज के अटाला और करैली इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close