प्रदेश

रांचीः प्रिंसिपल ने की सारी हदें पार, बीपी चेक करने के बहाने की गंदी हरकत

झारखंड के रांची से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल ने शर्मसार कर देने वाला कदम उठाया है। दरअसल, प्रिंसिपल पर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। यह आरोप उनके साथ काम करने वाली एक महिला कॉन्ट्रैक्ट कर्मी ने लगाया है।

रांची के अरगोड़ा थाने में डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ महिला कॉन्ट्रैक्ट कर्मी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसे ब्लड प्रेशर चेक करने के बहाने अपने चेम्बर में बुलाते थे और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। पीड़िता ने FIR में बताया कि वह 22 जुलाई, 2019 से कॉन्ट्रैक्ट पर स्कूल में काम करती है। उसके प्रति प्रिंसिपल का व्यवहार सही नहीं था। वो उसे ब्लड प्रेशर चेक करने के बहाने अपने चेंबर में बुलाते थे और उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे।

DAV Kapildev Principal News: नर्स का यौन शोषण करने के आरोपित डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य मनोज सिन्‍हा सस्पेंड।

पीड़िता ने प्रिंसिपल की गलत मंशा को भाप लिया और अपने मोबाइल से कपड़े के अंदर छिपाकर वीडियो बनाने लगी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी प्रिंसिपल शारीरिक संबंध बनाने के लिए हर तरीके से दबाव बनाते थे। वहीं अपने मोबाइल से पीड़िता को अश्लील वीडियो भेजते थे और वीडियो चैट करके परेशान करते थे। कई बार जबरदस्ती गलत काम करने का भी प्रयास किया। जिसका पीड़िता ने वीडियो ने बना लिया।

पीड़िता ने जब आरोपी प्रिंसिपल की गलत बातों को नहीं माना तो प्रिंसिपल ने जहां-तहां ड्यूटी लगाकर परेशान किया। पीड़िता को बार-बार धमकी देते थे कि मेरी बात मान लो तो तुमको ऊंचाई तक पहुंचा देंगे, यदि तुम नहीं मानी तो तुम बहुत परेशान हो जाओगी। प्राथमिकी में यह भी बताया कि प्रिंसिपल स्कूल में काम करने वाली अन्य महिलाओं, टीचिंग स्टाफ के साथ भी यौन शोषण करने का प्रयास करते थे। उसके लिए वह काफी परेशान करते थे। जिसके कारण कुछ महिला कर्मियों ने स्कूल भी छोड़ दिया।

पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं आरोपी प्रिंसिपल का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। स्कूल के आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ अभिभावक और कुछ राजनीतिक संगठनों ने स्कूल के गेट के पास प्रदर्शन किया और आरोपी प्रिंसिपल को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close