CrimeMain Slideराष्ट्रीय

आखिर क्यों मचा है बुल्ली बाई ऐप पर इतना बवाल

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐप चर्चा में है जिस पर काफी विवाद चल रहा है। ये ऐप है बुल्ली बाई। इस एप को GitHub से डाउनलोड किया जाता है। GitHub एक सॉफ्टवेयर कोडिंग प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म है, जहां पर इस तरह के ओपन सोर्स कम्युनिटी एप्लीकेशन मिलते हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि क्या है यह बुल्ली बाई और क्यों इसे लेकर इतना बखेड़ा खड़ा हो रहा है।

बुल्ली बाई ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर नहीं मिलता। यह गिटहब नाम के प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। आसान शब्दों में कहें तो यहां मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी। जब आप इस ऐप को ओपन करते हैं तो स्क्रीन पर मुस्लिम महिलाओं का चेहरा नजर आता है, जिसे बुल्ली बाई नाम दिया गया है। इसमें उन मुस्लिम महिलाओं का नाम यूज किया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इन मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को प्राइसटैग (Muslim Women Bidding) के साथ साझा किया गया है।

यही नहीं, बुल्ली बाई नाम के एक ट्विटर हैंडल से इसे प्रमोट भी किया जा रहा था। इस हैंडल पर मुस्लिम महिलाओं को बुक करने की भी बात लिखी गई थी। हालांकि भारत सरकार के दखल के बाद अब इस ऐप और इस ट्विटर हैंडल को हटा दिया गया है।

बुल्ली बाई ऐप गिटहब प्लेटफॉर्म पर ही मौजूद था। गिटहब एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्महै और यह अपने यूजर्स को कोई भी ऐप क्रिएट करने और उन्हें शेयर करने का ऑप्शन देता है। आप यहां पर्सनल या प्रोफेशनल किसी भी तरह का ऐप शेयर करने के साथ ही उसे बेच भी सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक बुल्ली बाई ऐप बिल्कुल सुल्ली डील्स की तरह है। सुल्ली डील्स पिछले साल सुर्खियों में आया था। उसमें भी मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का मिसयूज किया गया था। खास बात ये है कि सुल्ली डील्स को भी गिटहब प्लेटफॉर्म पर ही चलाया गया था। हालांकि शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की थी और एक बार फिर बुल्ली बाई ऐप मामले में भी दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close