Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली पहुंचकर जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ”जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।”

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में जनरल रावत व हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए जांबाजों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close