Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड : कांग्रेस शुरू करने जा रही प्रदेश स्तरीय सघन अभियान, जनता से करेंगे सीधा संवाद

 

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में 2022 के लिए कांग्रेस अपने- अपने घोषणापत्र का खाका तैयार करने के लिए दो दिसंबर से प्रदेश स्तरीय सघन अभियान शुरू करने जा रही है। दो से 12 दिसंबर तक पार्टी के नेता हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर आम जनता के साथ संवाद करेंग और उनके मुद़्दों को दस्तावेजी रूप देंगे। इसके बाद जिला स्तर पर पार्टी के शीर्ष नेता आम जनता, विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, ककर्मचारी-शिक्षक संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा रूबरू होंगे।

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात के अनुसार इन संवाद कार्यक्रमों के जरिए जनता के हर सुख-दुख से जुड़े मुद्दों को जाना जाएगा। घोषणापत्र में शामिल करते हुए उनके समाधान भी तलाशे जाएंगे। वर्ष 2022 के चुनाव के लिए कांग्रेस अपने घोषणा पत्र पर भी काफी गंभीरता से काम कर रही है। घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य समाज में राय स्थापित करने वाले शिक्षक, डाक्टर, वकील, संस्क़ृति कर्मी, कारोबारी, कर्मचारी संगठनों के साथ आमने-सामने बैठक कर चर्चा कर रहे हैं।

उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस जनवरी में अपने घोषणापत्र को विधिवत रूप से जारी कर देगी। समिति के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अपना घोषणा पत्र एक प्रतिज्ञापत्र की तरह तैयार कर रही है। ऐसा प्रतिज्ञापत्र जिस पर सत्ता में आने पर शतप्रतिशत अमल किया जा सके। घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस समाज के विभिन्न प्रभावशाली वर्गों और आम जनता दोनों की नब्ज टटोल रही है। इन राय मशविरों में निकल कर आने वाले सुझाव और समाधानों को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close