Main Slideप्रदेश

आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा आस्था और संयम का महापर्व छठ

आज से चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हो रही है. इस पर्व को आस्‍था और संयम का त्‍योहार माना जाता है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है।

यह पर्व दिवाली के 6 दिन बाद से शुरू हो जाता है। इस दिन व्रती सुबह तैयार होते हैं और घाट पर जाकर नदी में डुबकी लगाते हैं।जिसके बाद भोजन बनाया जाता है।

महिलाएं व्रत का संकल्प लेती हैं

आज के दिन घाटों पर पूर्वांचल के लाखों श्रद्धालु छठ मैया की पूजा करेंगे। इस दिन स्नान के बाद महिलाएं व्रत का संकल्प लेती हैं और चना दाल, कद्दू या घीया की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है।

नहाय-खाय

उत्तर भारत में खासतौर से बिहार , झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाये जाने वाले इस महापर्व छठ को लेकर तैयारियां हर घर में जोर शोर से हो रही हैं। छठ के पहले दिन यानी नहाय-खाय के साथ लोग गंगा में डुबकी लगाकर या गंगा जल छिड़ककर सूर्य देव की पूजा-अर्चना के साथ पूजा की शुरुआत करते हैं।

साल 2021 में छठ पूजा 8 नवंबर से शुरू हो रहा है. यानी इस साल नहाय-खाय सोमवार से शुरू हो रहा है।इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को दिन खरना मनाया जाएगा।जबकि 10 नवंबर को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और अंत में 11 नवंबर की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस पावन पर्व का समापन हो जाएगा।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी, एप्रूवल रेटिंग 70%

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close