उत्तराखंडराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने ‘जल जीवन मिशन’ योजना का किया शुभारंभ, कई योजनाओं व पहलुओं पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गाँधी जयंती के अवसर पर जल जीवन मिशन के 2 वर्ष’ ई-पुस्तिका, जल जीवन कोश और जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन से जुड़े कई योजनाओं व पहलुओं पर बात की। साथ ही ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कई योजनाओं व पहलुओं पर की बात

पीएम मोदी ने कहा, ‘’पूज्य बापू और लालबहादुर शास्त्री दोनों महान व्यक्तित्वों के हृदय में भारत के गांव ही बसे थे। मुझे खुशी है कि आज के दिन देशभर के लाखो गांवों के लोग ग्राम सभाओं के रूप में जल जीवन संवाद कर रहे हैं। ऐसे अभूतपूर्व और राष्ट्रव्यापी मिशन को इसी उत्साह, उर्जा से सफल बनाया जा सकता है।’’उन्होंने कहा- ‘’जल जीवन मिशन का विजन सिर्फ लोगों तक पानी पहुंचाने का ही नहीं है। ये विकेंद्रीकरण का भी एक बहुत बड़ा मूवमेंट है। इसका मुख्य आधार जन आंदोलन और जनभागीदारी है। जल जीवन मिशन को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए आज कई और कदम भी उठाए गए हैं। ’’

5 cr households got water connection under Jal Jeevan Mission since launch  in 2019: PM Modi - India News

सभी जानकारियां जल जीवन मिशन ऐप पर मिल जाएंगी

उन्होंने आगे कहा- ”इस अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह जल जीवन मिशन ऐप पर मिल जाएंगी। गांव के लोग भी अपने यहां के पानी की शुद्धता पर बारीक नजर रख पाएंगे। एक सुखद एहसास हम सभी को है कि बापू के सपनों को साकार करने के लिए देशवासियों ने निरंतर परिश्रम किया है, अपना सहयोग दिया है। आज देश के शहर और गांव खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर चुके हैं। करीब 2 लाख गांवों ने अपने यहां कचरा प्रबंधन का काम शुरू कर दिया है। 40 हजार से ज़्यादा ग्राम पंचायतों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का फैसला लिया है। खादी की बिक्री भी कई गुना ज़्यादा हो रही है। ’’

2019 में जल-जीवन मिशन की घोषणा की थी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2019 में जल-जीवन मिशन की घोषणा की थी। इस मिशन का उद्देश्य हर घर में पानी की सप्लाई पहुंचाना है। वर्तमान में सिर्फ ग्रामीण इलाकों में सिर्फ 17 प्रतिशत लोगों के पास ही पानी की सप्लाई है।

Also Read:
बुंदेलखंड: कांग्रेस को एक बार फिर से लगा झटका, कई बड़े नेताओं ने थामा सपा का हांथ

Also Read:Asus ने भारत में लॉन्च किया नया Laptop VivoBook K15 OLED, शानदार फीचर्स से है लैस

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close