Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस ने इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ लिया बड़ा फैसला, देश में बंद कीं 30 विवादित मस्जिदें

नई दिल्ली: फ्रांस ने इस्‍लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ कड़ा ऐक्‍शन लेते हुए एक साल के अंदर 30 मस्जिदों को बंद कर दिया है। फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्‍ड डारमानिन ने बताया कि 89 मस्जिदों का निरीक्षण किया गया था और इनमें से एक तिहाई को बंद कर दिया गया है। फ्रांस में विवादित मस्जिदों को बंद करने का अभियान नवंबर 2020 में शुरू हुआ। इससे पहले गेराल्‍ड ने कहा था कि ‘अलगाववाद विरोधी कानून’ को लागू करने से पहले अतिवादियों को शरण देने वाली 650 जगहों को बंद कर दिया गया था।

यही नहीं फ्रांसीसी पुलिस ने देश में 24000 जगहों की जांच की थी। तुर्की की न्‍यूज एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक गेराल्‍ड ने ताजा बयान में जोर देकर कहा कि कट्टरपंथ को बढ़ावा 89 मस्जिदों की नवंबर 2020 से जांच की गई थी और अब उनमें से एक तिहाई को बंद कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि वह देश के विभिन्‍न इलाकों में स्थित 6 और मस्जिदों को बंद करने पर विचार कर रहे हैं।

फ्रांसीसी गृहमंत्री ने बताया कि उन्‍होंने ‘इयूप सुल्‍तान’ मस्जिद के निर्माण का विरोध किया। हालांकि स्‍थानीय प्राधिकरण से मस्जिद को बनाने की अनुमति मिली हुई है। उन्‍होंने कहा कि ‘राजनीतिक इस्‍लाम’ को बढ़ावा देने वाले 5 मुस्लिम संघों को बंद कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि अलगाववाद रोधी कानून उन्‍हें इससे ज्‍यादा करने की भी अनुमति देता है। उन्‍होंने कहा कि कुल 10 संघों को बंद किया जाना है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close