Main Slideजीवनशैलीमनोरंजन

रुबीना दिलैक ने बिकिनी में दिखाया सिज़लिंग अंदाज, हॉट अंदाज़ देख फैंस हुए घायल

मुंबई: टीवी की संस्कारी बहु के रूप मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों मालदीव में है। जहां उन्होंने अपने सेक्सी अंदाज से फैंस को घायल कर दिया है। रुबीना यहां अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंची हैं।

रुबिना दिलैक ने मालदीव के खूबसूरत बीच पर बिकिनी में अपनी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो समु्द्र के किनारे लहरों के साथ अठखेलियां करती दिख रही हैं।

रुबीना ने नियोन पिंक एंड ग्रीन प्रिंटेड बिकिनी पहनी हैं, जिसमें वो काफी सिजलिंग लग रही हैं। फैंस को उनका गॉर्जियस लुक काफी पंसद आ रहा है।

शक्ति सीरियल में किन्नर बहू बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली रुबीना का ये ग्लैमरस अवतार फैंस के होश उड़ा रहा है। इन तस्वीरों में उनके बॉडी के शानदार कर्व्स देखे जा सकते हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, “मैं मालदीव में वेकेशन पर हूं। और आप देख सकते हैं कि यहां कुछ क्रेजीनेस हो रहा है” रूबीना की ये फोटोज़ काफी पसंद की जा रही हैं महज तीन घंटे में इन तस्वीरों को 2.4 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं फैंस इन पर फायर और रेड हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close