Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

सिद्धू के इस्तीफे से पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान, सोनिया गाँधी ने बंद की बातचीत; विकल्प पर हो रहा विचार

नई दिल्ली: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसको लेकर अभी से ही कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। हाल ही में कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू पंजाब कांग्रेस में हुई नई नियुक्तियों से नाखुश थे, जिनका उन्होंने विरोध भी किया था। हालाँकि, सिद्धू के इस्तीफे से पार्टी आलाकमान सोनिया गाँधी बेहद नाराज है और इसको लेकर अब तक दोनों पक्ष में कोई बातचीत नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पार्टी सिद्धू को नहीं मनाएगी। इतना ही नहीं पार्टी ने पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन भी शुरू हो गया है। इस दौड़ में रवनीत सिंह बिट्टू का नाम सबसे आगे चल रहा है।

बता दें कि सिद्धू का इस्तीफा फ़िलहाल स्वीकार नहीं किया गया है। कहा जा रहा था कि पंजाब प्रभारी हरीश रावत बुधवार को चंडीगढ़ जाएंगे लेकिन फिलहाल उनका दौरा भी टल गया है, जिसके बाद यह स्पष्ट है कि इस बार कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से हुई किरकिरी को बर्दाश्त नहीं करेगी।

पार्टी सूत्रों की माने तो सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व उन्हें समय देना चाहता है लेकिन अगर वह नहीं माने तो सख्त कदम भी उठाया जा सकता है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। खबरों की मानें तो आज की कैबिनेट में जो मंत्री नहीं आएंगे उनपर भी कार्रवाई हो सकती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close