Main Slideप्रदेशस्वास्थ्य

कर्नाटक में 14 दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन, येदियुरप्पा बोले- दिल्ली और महाराष्ट्र से भी ज्यादा हालत ख़राब

बैंगलोर: कर्नाटक में बेकाबू कोरोना की रफ़्तार रोकने के लिए येदियुरप्पा सरकार ने 14 दिन के सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की गई। कर्नाटक के सीएम ने कहा कि राज्य में सोमवार रात 9 बजे से अगले 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लगेगा।

सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक अनुमति है। सुबह 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएंगी। कर्नाटक में लॉकडाउन दिल्ली और महाराष्ट्र की तुलना में थोड़ा सख्त होगा। सीएम ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।

बता दें, सीएम बीएस येदियुरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, राज्य के हालात महाराष्ट्र और दिल्ली से भी ज्यादा बुरे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमने वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को फ्री टीका लगाने का ऐलान किया है। लोग अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर फ्री में कोरोना का टीका लगवा सकेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close