Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में ठहरे चीनी राजदूतों के होटल में बम विस्फोट, 4 मरे, 12 घायल

नई दिल्ली: बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक होटल की पार्किंग में धमाका हुआ। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक ताहिर राय ने धमाके की पुष्टि की है।

बता दें, बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के एक लग्जरी होटल में चीनी राजदूत अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ठहरे हुए थे। इसी दौरान होटल की पार्किंग में एक के बाद एक धमाका होने लगा। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने  बताया, “कम से कम चार लोग मारे गए हैं और 12 अन्य घायल हुए हैं।” हालांकि धमाके के दौरान चीनी राजदूत बाहर थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच में कहा कि यहाँ वाहनों में से एक वाहन में IED लगाया गया था। किसी भी समूह ने तुरंत हमले का दावा नहीं किया। यह हमला एक सप्ताह से अधिक समय तक फ्रांस के खिलाफ पाकिस्‍तान में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद आता है, जिसका नेतृत्व पूर्वी शहर लाहौर में किया गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close